फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The children are crying in the summer without electricity, the corporation is saying that connections have been made in all the schools

बिना बिजली गर्मी में बिलबिला रहे बच्चे, निगम कह रहा सभी स्कूलों में हो गए कनेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The children are crying in the summer without electricity, the corporation is saying that connections have been made in all the schools
भीषण गर्मी में परिषदीय विद्यालय के बच्चे बिना बिजली, पंखे के पढ़ने के लिए मजबूर हैं। जिले में ऐसे काफी परिषदीय विद्यालय हैं, जहां बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्युत निगम को कनेक्शन रहित सभी स्कूलों की सूची दे दी गई थी, 201 में अभी तक कनेक्शन नहीं हुए हैं। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारी का दावा है कि जो सूची हमें मिली थी उसके मुताबिक सभी परिषदीय विद्यालय में कनेक्शन करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1289 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 201 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जहां बिजली कनेक्शन नहीं है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि 370 परिषदीय विद्यालयों में कनेक्शन कराने की सूची मिली थी। इस सूची में शामिल सभी परिषदीय विद्यालयों में कनेक्शन करा दिए गए हैं। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिन 370 परिषदीय विद्यालयों की सूची दी गई थी। उसमें मात्र 169 परिषदीय विद्यालयों में बिजली कनेक्शन हुए हैं। अभी 201 परिषदीय विद्यालयों में कनेक्शन होना बाकी हैं। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की कमजोर पैरवी कही जाए या बिजली विभाग की लापरवाही। इसका खामियाजा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को उठाना पड़ रहा है। शासन ने बिजली कनेक्शन कराने के लिए आदेश किए थे। उसके बाद ही इस प्रक्रिया को तेज किया गया था।
विज्ञापन

हमारी तरफ से पत्र लिखकर बिजली कनेक्शन कराने का विद्युत निगम से अनुरोध किया गया है। कुछ परिषदीय विद्यालयों में कनेक्शन हो गए हैं। जो बचे हैं उनमें भी जल्द कनेक्शन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संभल
हमें 370 परिषदीय विद्यालयों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई थी। जो परिषदीय विद्यालय सूची में शामिल थे सभी में बिजली कनेक्शन करा दिए गए हैं। उसके अलावा कोई सूची हमें नहीं मिली है।
अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed