{"_id":"68ab74f384cc5c432c01d1b1","slug":"the-chamber-of-commerce-took-up-the-cause-of-boycotting-foreign-goods-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122443-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: व्यापार मंडल ने उठाया विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: व्यापार मंडल ने उठाया विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का बीड़ा
विज्ञापन
चंदौसी में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करते अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी
चंदौसी(संभल)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने नगर अध्यक्ष अनुज वाष्र्णेय के नेतृत्व में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का बीड़ा उठाया है। रविवार को सुपर मार्केट में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पाद इस्तेमाल करने की अपील की। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के नारे बुलंद किए। नगर अध्यक्ष ने बताया कि 28 से 30 अगस्त तक स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान के तहत बाजारों में पद यात्राएं आयोजित की जाएंगी।
रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुपर मार्केट में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पाद इस्तेमाल करने की लोगों से अपील की और जमकर नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्नान पर 16 अगस्त से पूरे प्रदेश में स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत व्यापारी जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और 28 से 30 अगस्त तक बाजारों में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।
साथ ही, तीन सितंबर को संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और इसी दिन स्वदेशी उत्पादों को इस्तेमाल करने का संकल्प दिलवाया जाएगा। प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को मुंह तोड़ जवाब दे। यह काम देश का उद्यमी और व्यापारी समाज ही बखूबी कर सकता है। इसके लिए हमें स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करना होगा और इसकी शुरूआत अपने परिवार से करनी होगी। इस मौके पर महताब, रितिक वार्ष्णेय, तुषार, उमैर शमशी, ब्रजेश वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल, राजू चड्डा आदि मौजूद रहे।