फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The car lost control and hit a sheesham tree, becoming a ball of fire

Sambhal News: अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकराई कार, बनी आग का गोला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The car lost control and hit a sheesham tree, becoming a ball of fire
गुन्नौर। सोमवार शाम छह बजे करीब गांव तरफरी के नजदीक लिंक मार्ग पर अचानक चलती कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में आग लग गई और कुछ ही देर में कार जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कस्बा बबराला निवासी विकास ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर्स पर दवा सप्लाई करने का काम करता है। सोमवार की शाम छह बजे करीब वह गांव असदपुर में दवा सप्लाई कर अपने घर लौट रहा था। तरफरी गांव के पास लिंक मार्ग पर उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही देर में कार में आग लग गई। यह देख चालक किसी तरह से कार से बाहर निकला। सूचना पर आई दमकल और पुलिस ने कार में लगी आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब तक वे आग बुझा पाए, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed