फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The boy who went missing from the house was found near the railway station after five hours

घर से लापता हुआ बालक पांच घंटे बाद रेलवे स्टेशन के पास मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The boy who went missing from the house was found near the railway station after five hours
मंगलवार सुबह दूध लेने घर से गया दस वर्षीय बालक लापता हो गया। पुलिस ने बालक की खोजबीन शुरू की। करीब पांच घंटे बाद बालक रेलवे स्टेशन के पास घूमता मिला। पुलिस ने बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना सहसवान के गांव अल्हेदादपुर धोवई निवासी राजकुमार का दस वर्षीय पुत्र रचित अपने चाचा लखमीचंद्र के परिवार के साथ थाना बनियाठेर के अशोक नगर में रहता है। मंगलवार की सुबह छह बजे बालक दूध लेने गया था। मगर एक घंटे तक नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। चाचा लखमीचंद्र ने अपने छोटे भाई हरिशंकर को घटना से अवगत कराया और बालक को तलाशना शुरू कर दिया। घटना की सूचना बालक के परिजनों और पुलिस को भी दी गई। दोपहर करीब 12 बजे बालक रचित रेलवे स्टेशन के पास घूमता मिल गया। इसके परिजन बालक को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में बालक ने बताया कि उसे एक साधू अपने साथ ले गया। स्टेशन पर साधू को चकमा देकर वह भागा। मगर पुलिस ने जब रास्ते के सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो बालक अकेला जाता नजर आ रहा है। थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में बालक से और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed