फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of the third girl drowned in the Ganges was found three kilometers away from the spot.

गंगा में डूबी तीसरी किशोरी का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The body of the third girl drowned in the Ganges was found three kilometers away from the spot.
हरिबाबा बाबा बांध गंगा घाट पर गंगा में डूबी तीसरी किशोरी का शव भी मिल गया है। शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला। शुक्रवार को तीन किशोरियां नहाते समय गंगा में बह गईं थीं। इनके साथ बहे छह लोगों को बचा लिया गया था। किशोरी के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिचैटा निवासी जीतू अपने रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को छह वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे बिट्टू का मुंडन संस्कार कराने के लिए रजपुरा क्षेत्र में स्थित हरिबाबा बांध गंगा घाट पर गए थे। दोपहर 12 बजे उनके साथ गए किशोर व किशोरियों में कुछ गंगा में नहाने के लिए उतर गए थे। स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में नौ लोग बहने लगे। चीख-पुकार होने पर छह को बचा लिया गया था लेकिन उस समय गीता, सरिता और प्रियंका नहीं मिल पाई। शनिवार को 41वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन बल के जवानों को खोज के दौरान गीता और प्रियंका के शव मिल गए थे। पर सरिता का पता फिर भी नहीं लगा। रविवार को खोज शुरू हुई तो दोपहर में साढ़े 12 बजे घटनास्थल से तीन किलोमीटर बबराला की ओर सरिता का भी शव मिला। पंचनामा भरने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed