फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of the laborer living in the in-laws' house was found hanging

ससुराल में रह रहे मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The body of the laborer living in the in-laws' house was found hanging
ससुराल में रह रहे मजदूर का शव रजपुरा में शनिवार को स्कूल के पास पेड़ पर शर्ट के बने फंदे पर लटका मिला। सूचना पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जागीर निवासी उमेश (22) पुत्र मलखान की रजपुरा में ससुराल है। उमेश मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताते है कि उमेश करीब पंद्रह दिन पहले आठ माह की गर्भवती पत्नी बबली को लेकर ससुराल आया था। उस समय से उमेश ससुराल में रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार की शाम शराब पीने को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद युवक घर से चला गया। शनिवार की सुबह रजपुरा स्थित इंटर कॉलेज के नजदीक पेड़ पर शर्ट के फंदे से उसका शव लटका मिला। सूचना से युवक की ससुराल और घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उमेश के पिता मलखान ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, मृतक के ससुर कुंवरपाल ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर अक्सर दामाद और बेटी में विवाद रहता था। शुक्रवार की शाम भी शराब पी कर आने पर कहासुनी हुई थी। उसके बाद घर से निकल कर जंगल में फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। उमेश की मौत से आठ माह की गर्भवती पत्नी बबली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed