फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a young man who went angry from the house was found hanging from the tree on the third day

घर से नाराज होकर गए युवक का शव तीसरे दिन पेड़ से लटका मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who went angry from the house was found hanging from the tree on the third day
धनारी। घर से नाराज होकर गए युवक का शव तीसरे दिन जंगल में पेड़ से लटका मिला। युवक का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक युवक पत्नी से नाराज होकर घर से गया था। युवक का पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद होता था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह धनारी थाना क्षेत्र के उधरनपुर अजमत नगर के ग्रामीण अपने पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जा रहे थे। जंगल में रास्ते के किनारे गांव के ही किशनपाल के खेत में पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीण एकत्र हुए तो गांव उधरनपुर सोवरन सिंह ने मृतक की पहचान अपने चचेरे भाई पप्पू (35) के रूप में की।
विज्ञापन

शव पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ था। पास में दो शराब के खाली पव्वे, एक पुराना कपड़े का थैला पड़ा था। थैले में पुराने कपड़े रखे हुए थे। पप्पू के तहेरे भाई सोबरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पप्पू खेती कर परिवार की गुजर बसर करता था। उसके तीन बच्चे हैं। मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, नाराज होकर सोमवार की शाम गया था घर से
पप्पू के तहेरे भाई सोबरन सिंह ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह सोमवार की शाम नाराज होकर घर से चला गया था। कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला था। बुधवार को उसका शव लटका मिला। युवक शराब पीता था, पत्नी से शराब पीने को लेकर ही विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed