फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The audience's eyes became moist after seeing the staging of Sita Haran.

Sambhal News: सीता हरण का मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
The audience's eyes became moist after seeing the staging of Sita Haran.
मढ़न। गांव गुमसानी में बृहस्पतिवार रात रामलीला में माता सीता का हरण, बालि वध का मंचन किया गया। सीता हरण का मंचन देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मंचन के दाैरान दिखाया गया कि सोने का हिरण देख माता सीता ने उसे पाने की जिद की। भगवान श्रीराम ने मायारूपी हिरण का पीछा करते हैं। हिरण भगवान श्रीराम को जंगल की ओर दूर लेकर चला गया। जब हिरण को बाण लगा तो वह मारीच के रूप में आ गया और उसने श्रीराम की आवाज में चीखना शुरू कर दिया।
श्रीराम की करुण आवाज सुनकर माता सीता लक्ष्मण जी को जंगल भेज देती हैं। तभी साधु के वेष में रावण माता सीता का हरण कर लेता है। हरण के दाैरान माता सीता का करुण क्रंदन सुनकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। अगले दृश्य में दिखाया कि भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ माता सीता की खोज में किष्किंधा पर्वत पर पहुंचे। वहां हनुमान जी से मुलाकात होती है। हनुमान जी भगवान श्रीराम को लेकर सुग्रीव के पास पहुंचे और भगवान श्रीराम की मित्रता सुग्रीव से कराई।
विज्ञापन

बाद में भगवान राम ने बालि का वध किया। मंचन देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दाैरान आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल सिंह, मिंटू ठाकुर, सुखवीर सिंह, सोनू शर्मा, गौरव कुमार, वीरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव राघव, चित्रेश राघव, राहुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed