फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The attendance of children in schools was low on the first day

पहले दिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति रही कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The attendance of children in schools was low on the first day
चंदौसी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मावकाश के बाद 16 जून को विद्यालय खोले गए। पहले दिन बच्चों की संख्या बहुत कम रही। कही विद्यालय में दो बच्चे पहुंचे, तो कही दस बच्चे पहुंचे। विद्यालयों में पहला दिन साफ सफाई में ही निकल गया। विद्यालय में छात्रों की संख्या बहुत कम रही तथा मिड डे मील भी नहीं बनवाया गया। नगर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में बिजली पंखे की व्यवस्था मिली। पर बिजली कटौती के चलते विद्यालयों के पंखे बंद रहे। जो बच्चे विद्यालय पहुंचे, वह गर्मी से परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में इक्का दुक्का विद्यालयों अध्यापकों ने गर्मी को देखते बच्चों को कक्ष से बाहर पेड़ के नीचे बैठा लिया। वही पर अध्यापन कार्य कराया गया। पहले अध्यापन कार्य कम हुआ। शिक्षक भी व्यवस्था बनाने में लगे रहे और छात्रों ने विद्यालयों में खेलकूद और दोस्तों से बातचीत में समय व्यतीत किया।
विज्ञापन

--------
- दस बच्चे को पढ़ाती मिली शिक्षिका:
बनियाखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के संविलियन विद्यालय कुढ़फतेहगढ़ में सुबह 9.30 बजे की प्राइमरी कक्षा में शिक्षिका बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर पढाती मिलीं। 12 बच्चे उपस्थित थे। उच्च प्राथमिक वर्ग में मात्र दो ही बच्चे ही पहुंचे थे।
विज्ञापन

- कम बच्चों के चलते नहीं बना मिड डे मील:
सुबह करीब 9.55 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय दयौरा खास में इंचार्ज अध्यापिका बरखा जैन एवं सहायक अध्यापिका शालिनी शर्मा उपस्थिति थी। विद्यालय में कुल पांच छात्र ही उपस्थित रहे। छात्रों की संख्या कम होने के कारण मिड डे मील भी नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- बिजली नहीं गर्मी में बैठे मिले बच्चे
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय दोनों एक ही परिसर में संचालित है। सुबह करीब 10.45 बजे प्राथमिक विद्यालय में पांच छात्र एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो छात्र ही उपस्थित रहे। विद्यालय में तैनात इंचार्ज अध्यापक दीपक शर्मा, सहायक अध्यापक मुकेश कुमार, संजीव कुमार ,रामपाल सिंह, उपस्थित थे। अध्यापिका नवल किशोरी अनुपस्थित थीं। विद्यालय में बिजली के पंखे लगे हुए थे। पर बिजली ना होने के कारण बच्चे गर्मी में ही विद्यालय में बैठे थे। कम संख्या के चलते मिड डे मील नहीं बना।
- प्राइमरी में मात्र तीन बच्चे मिले उपस्थित
संविलियन विद्यालय कुढ़फतेहगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में सुबह करीब 11.10 बजे तीन छात्र एवं इंचार्ज अध्यापक विवेक कुमार उपस्थित थे। रामवीर आर्य, एवं धर्मवीर सिंह की चुनाव ड्यूटी लगी है। प्राइमरी वर्ग में 15 बच्चे उपस्थित थे।
-- तीन बच्चे कक्षा में, अध्यापक बैठे मिले परिसर में
प्राथमिक विद्यालय बिचैटा में सुबह करीब 11.40 बजे इंचार्ज अध्यापिका प्रियंवदा एवं सहायक अध्यापिका पूजा, सुनेहा भारद्वाज, शिक्षामित्र अजय सिंह विद्यालय परिसर में अपने अभिलेख पूरे करते मिले। विद्यालय में केवल तीन छात्र ही उपस्थित रहे। मिड मील नहीं बना। विद्यालय परिसर में विद्युत सप्लाई बंद होने से बिजली के पंखे बंद पड़े थे।
---
गर्मी में पेड़ के नीचे बैठाया बच्चे को:
संविलियन विद्यालय अकरौली में पहले दिन 20 बच्चे उपस्थित रहे। बिजली की आपूर्ति न होने से पंखे बंद थे। शिक्षिका मैदान में पेड़ नीचे बैठाकर बच्चों को पढ़ाती मिली। वही प्राथमिक विद्यालय मानकपुर नरौली में बच्चों को में भी 62 बच्चे उपस्थित थे। पंखे संचालित नहीं थे। गर्मी में ही कक्षा में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था।

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कैथल में 232 में चार बच्चे और प्राथमिक विद्यालय कैथल द्वितीय में 458 में से 44 बच्चे उपस्थित थे। बच्चे कक्षाओं में बैठे मिले, गर्मी से बच्चे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed