फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The ancestor of Indian Muslims is not Babar, it is Shri Ram: Rajendra Agarwal

भारतीय मुस्लिमों के पूर्वज बाबर नहीं, श्रीराम हैं : राजेंद्र अग्रवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:24 AM IST
सार

मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूजा पद्धति बदलने से किसी के पुरखे नहीं बदलते हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल चंदौसी में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के काम करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के 300 योजनाएं संचालित की हैं।

विज्ञापन
The ancestor of Indian Muslims is not Babar, it is Shri Ram: Rajendra Agarwal

विस्तार

मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूजा पद्धति बदलने से किसी के पुरखे नहीं बदलते हैं। हम पहले से कहते आए हैं कि हिंदुस्तान के मुस्लिमों के पुरखे बाबर नहीं, श्रीराम हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल चंदौसी में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के काम करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के 300 योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने सत्ता को सेवा के साथ जोड़ा और लगातार अखंड परिश्रम बिना रुके कर रहे हैं। सांप्रदायिकता विपक्ष के दिमाग में घुसी हुई है। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका साथ को लेकर काम करने वाली पार्टी है। इसके लिए विपक्ष वर्षों से ज्ञानवापी शृंगार गौरी मंदिर, मथुरा के भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के मामले को दबाए रखा। धार्मिक मामले थे, ये तो उठने ही थे। अब इन मुद्दों पर न्यायालय फैसला कर रहा है, पार्टी फैसला नहीं कर रही। मदरसों की जांच होना गलत नहीं है। जो सही संचालित हैं, उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed