{"_id":"6a208c64307d318c2b0e8ed5","slug":"the-allegation-is-that-the-file-pertaining-to-the-revenue-case-was-not-returned-after-being-reviewed-sambhal-news-c-15-1-bly1036-917049-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राजस्व वाद की पत्रावली देखने के बाद न लौटाने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राजस्व वाद की पत्रावली देखने के बाद न लौटाने का है आरोप
विज्ञापन
संभल। तहसील कार्यालय से राजस्व वाद की पत्रावली गायब करने के आरोप में अधिवक्ता के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
तहसील गुन्नौर में राजस्व विभाग से वाद संख्या टी-202613740509141 नौवत सिंह बनाम रामकुवर, ग्राम नगलिया काजी से संबंधित अभिलेख गायब होने के मामले में तहसीलदार के राजस्व लिपिक (माल बाबू) मोहम्मद सरवर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। राजस्व लिपिक के अनुसार अधिवक्ता योगेश कुमार ने उनके पटल पर आकर पत्रावली देखने का अनुरोध किया था। संबंधित पत्रावली उपलब्ध करा दी गई। कुछ देर बाद कृषकों के अन्य प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करने के पश्चात जब देखा गया तो पत्रावली गायब थी। लिपिक का दावा है कि अधिवक्ता योगेश कुमार पत्रावली अपने साथ ले गए हैं। इसीलिए उनके विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।