{"_id":"67705abe8217925ab701f565","slug":"the-accused-of-threatening-mp-burke-and-his-father-has-been-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117800-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद बर्क और उनके पिता को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद बर्क और उनके पिता को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संभल।
सपा सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अजय शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई सांसद के घर के केयरटेकर की तहरीर पर की गई।
सांसद के घर रहने वाले लोधी सराय निवासी कामिल ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी थी। कामिल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दूसरे समुदाय का युवक घर में आया था। जिसने सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क के बारे में पूछा। इस पर उनसे बताया कि दोनों घर पर नहीं है। तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। कहा कि सांसद और उसके पिता ने बहुत परेशान किया है। वह उनकी जान ले लेगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करता हुए भाग गया था। तहरीर में बताया कि आरोपी युवक से सांसद और उनके पिता को जान का खतरा है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई। पुलिस ने मामले में संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अजय शर्मा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। उधर, सांसद को धमकी देने वाला आरोपी 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद में भी घुसने का प्रयास कर चुका है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।