{"_id":"5e62b16f8ebc3eeb1d5e1a66","slug":"thandor-strom-in-many-places-in-sambhal-sambhal-news-mbd3424376165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में कई जगहों पर गिरी बिजली, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में कई जगहों पर गिरी बिजली, महिला झुलसी
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अतरासी में शुक्रवार की सुबह बिजली गिरने से 9 घरों में क्षति हुई है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। बिजली गिरने से बाजरे के पूलों में लगी आग को बमुश्किल काबू किया गया। शुक्रवार को सुबह सवा सात बजे गांव अतरासी निवासी अशोक यादव की छत पर रखे बाजरे के पूलों पर बिजली गिर गई। इससे बाजरे के पूलों में आग लग गई। आग लगने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आग पर काबू किया गया। बिजली गिरने से घर में रखे विद्युत उपकरण एलसीडी टीवी, फ्रिज, कूलर, इन्वर्टर बैटरी भी फुंक गए। पीड़ित ने करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया है। गांव के ही महिपाल के घर भी बिजली गिरी। इससे एलईडी टीवी में शॉर्ट सर्किट हो गया। आग लगने से घरेलू सामान भी जल गया है। इसमें करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पूर्व हेड कांस्टेबल उरमान सिंह यादव के मकान का लेंटर बिजली गिरने से फट गया। कई जगह से दीवार में भी दरारें आ गई हैं। और कुछ ईंटे भी निकल गई हैं। घरेलू विद्युत उपकरण भी फुंक गए हैं। पीड़ित ने 50 हजार रुपये का नुकसान बताया है। जुगेंद्र यादव की दूध की डेयरी में बिजली गिरी। डेयरी में लगे दूध मापने के उपकरण, कंप्यूटर, इनवर्टर बैटरे भी फुंक गए। पीड़ित को 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गांव के ही नितिन गुप्ता, गोविंद राम गुप्ता, विनीता, मुकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता के घरों पर भी बिजली गिरी है। विद्युत उपकरण जल गए हैं। इन पांच परिवारों को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
भकरौली में बिजली गिरने से मकान के लेंटर में पड़ी दरार
धनारी/चंदौसी। थाना धनारी क्षेत्र के ग्राम भकरौली में बारिश के दौरान बिजली गिरने से मकान का लेंटर चटक गया तथा घर में मौजूद सभी बिजली के उपलकरण फुंक गए। जानकारी होने पर वहां लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गए। थाना धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी जानकी प्रसाद के यहां शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे बिजली गिरने से मकान का लेंटर चटक गया और घर में मौजूद फ्रिज, पंखा, टीवी, ट्यूबलाइट, बल्ब सहित अन्य बिजली के उपकरण फुंक गए।
नवनिर्मित मकान पर गिरी बिजली, ऊपरी हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
संभल। नगर के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला पन्नीग्रान में नवनिर्मित मकान पर बिजली गिर गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को मकान गिरने का अंदेशा सताया और मौके से भागने लगे। शुक्रवार की सुबह को तेज हवाओं के साथ बिजली कड़की और अचानक सरायतरीन के मोहल्ला पन्नीग्रान निवासी बाबू सैफी के नवनिर्मित मकान में जोरदार धमाका हुआ। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि जिस समय बिजली गिरी। उस समय नवनिर्मित मकान में कोई मौजूद नहीं था। मकान स्वामी ने बताया कि मकान के ऊपरी हिस्से में क्षति हुई है। दिवारों की ईंटे निकल गई हैं। संवाद
विज्ञापन
बिजली गिरने से महिला झुलसी, निजी अस्पताल भर्ती
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघोली पूर्वी में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण के मकान पर बिजली गिर गई। इसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। परिजन आनन फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। शुक्रवार की सुबह गांव सिंघोली पूर्वी निवासी करन सिंह की पत्नी गौरी बिजली गिरने से झुलस गई है। हादसा उस समय हुआ जब महिला चूल्हे पर भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली गिर गई। वह गंभीर रूप से झुलसी है। महिला का उपचार संभल के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं गांव के ही देशराज सिंह की भैंस भी बिजली गिरने से झुलसी है। ग्रामीण ने भैंस का उपचार कराया है। संवाद