फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   TET: 11,013 candidates will take the exam at 14 centers in the district

टीईटी : जिले के 14 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 11,013 अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
TET: 11,013 candidates will take the exam at 14 centers in the district
बहजोई। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) वर्ष 2021 को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि 23 जनवरी को होने वाली टीईटी सकुशल संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों समेत स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तय समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाएं। केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र के आसपास साइबर कैफे, फोटो स्टेट मशीन व कंप्यूटर सेंटर नहीं खोले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जिले में टीईटी को लेकर 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 11013 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। साथ ही परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों के परिसर में स्मार्ट फोन पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed