फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tention in rasulpur dhatra after the strugle

खूनी संघर्ष के बाद रसूलपुर धतरा में तनाव

Mon, 18 Jun 2018 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 18 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
tention in rasulpur dhatra after the strugle
गांव में तनाव के चलते पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
हयातनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर धतरा गांव में लेनदेन के विवाद में दो लोगों की हत्या के बाद से गांव में तनाव और टकराव का माहौल है। ऐसे में भारी पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किया गया है। वहीं इस मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पचास हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में रसूलपुर धतरा में शनिवार को सुबह खूनी संघर्ष हो गया था। संघर्ष में एक पक्ष से आकिल (40),  दूसरे पक्ष से शमशुद्दीन (60) की जान चली गई। जबकि दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस हत्याकांड में एक पक्ष से सुलेमान, छिद्दा और दूसरे पक्ष से जरीफ, आरिफ और सुबहान को पुलिस शनिवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों का रविवार को चालान किया गया है। 
विज्ञापन



हयातनगर के थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि पांचों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया है जहां से सभी को जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक पकंज कुमार पांडेय ने बताया कि गांव में सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस बल की तैनाती है। दंगा नियंत्रण वाहन भी तैनात किया गया है। लोगों से संयम बनाए रखने का आग्रह किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed