{"_id":"6102f47d8ebc3e587e1aa786","slug":"tehsildar-arrived-for-investigation-on-the-complaint-made-by-the-members-chandausi-news-mbd3974836167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों की ओर से की गई शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों की ओर से की गई शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। पालिका परिषद में विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने समेत पालिकाध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने को लेकर शिकायत की गई थी। सभासदों ने आरोप लगाते हुए बीते दिनों मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री समेत अन्य दूसरे मंत्रियों को दिए गए शिकायती पत्र दिया था। इसी क्रम में तहसीलदार चंदौसी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस बीच तहसीलदार ने शिकायतकर्ता सभासदों से बातचीत कर जानकारी ली और संबंधित अभिलेख लिए।
गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे तहसीलदार चंदौसी मनोज कुमार सिंह पूरे मामले की जांच के लिए बहजोई पहुंचे और शिकायतकर्ता सभासदों से बातचीत की। इस बीच तहसीलदार ने इसलामनगर रोड स्थित मंडी गेट के निकट की सरकारी जमीन पर पहुंचकर भी जांच पड़ताल की। करीब डेढ़ घंटे की जांच पड़ताल के बाद तहसीलदार मौके से वापस लौट गए। तहसीलदार ने बताया कि उप जिलाधिकारी की ओर से दिए गए निर्देश पर वह बहजोई में पूरे मामले की जांच के लिए पहुंचे और शिकायतकर्ता सभासदों से बातचीत कर जानकारी ली। अब एक-दो दिन बाद नगर पालिका दफ्तर पहुंचकर दूसरी शिकायतों को लेकर जांच पड़ताल की जाएगी। पूरे मामले में सभासद सुमित कुमार डीआर ने बताया कि बीते दिनों 28 जून 2021 को लखनऊ पहुंचकर सभासदों की ओर से मुख्यमंत्री समेत उप मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री व वित्त मंत्री को शिकायती पत्र दिया गया था।
इसमें शिकायत की गई थी कि नगर पालिका परिषद बहजोई में विकास कार्यों में अनियमितता की जा रही है। साथ ही पालिकाध्यक्ष की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इस बीच पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू समेत कन्हैया लाल व अन्य सभासद मौजूद रहे।