{"_id":"5b2aaf2a4f1c1b13358b7d41","slug":"teenagers-drown-while-bathing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान करते समय किशोर-युवक डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान करते समय किशोर-युवक डूबे
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जुनावई में गंगा नदी में डूबने से सत्यवीर की मौत पर गमजदा परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधु मढ़ी गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आया एक किशोर व एक युवक स्नान करते समय डूब गए। साथियों उनकी तलाश भी की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। बाद में रामघाट से गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई गई तो किशोर और युवक दोनों का शव बरामद हो गया।
बदायूं जिले के थाना जरीफ नगर के कमालपुर जल्लूपुर गांव निवासी राम बाबू के बेटे का मुंडन संस्कार गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के साधूमढ़ी गंगा घाट पर होना था। सभी परिजन सुबह नौ बजे घाट पर पहुंच गए थे। मुंडन संस्कार कराने की तैयारी शुरू हो गई। राम बाबू का नाती सत्यवीर यादव (13) व उसका साथी प्रमोद कुमार (20) भी उसके साथ साधु मढ़ी पहुंच गया। गर्मी काफी अधिक थी। जिससे निजात पाने के लिए सत्यवीर व प्रमोद कुमार दोनों ही गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए। नहाते-नहाते दोनों काफी गहराई की ओर चले गए। तेज धार में दोनों फंसे तो बहाव के साथ चले गए और डूबने लगे। यह देख किनारे बैठे लोगों ने शोर मचाया। कुछ युवाओं ने मदद के लिए गंगा में छलांग लगाई।
दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों ही गंगा की गहराइयों में समा गए। जिससे उनका कोई पता नहीं चला। रामगढ़ से गोताखोर बुलाए गए। मड़कावली पुलिस चौकी प्रभारी भी पहुंच गए। गोताखोरों ने सत्यवीर का शव तो निकाल लिया लेकिन प्रमोद का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं था। लेकिन रात में किसी वक्त गोताखोरों को युवक का शव मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।