फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager sits on train, upset over sister's beating

Sambhal News: बहन की पिटाई से नाराज होकर ट्रेन में बैठा किशोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager sits on train, upset over sister's beating
चंदौसी। घर से नाराज होकर एक किशोर सद्भावना एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार की रात चंदौसी रेलवे स्टेशन पर उतर गया। गश्त के दौरान जीआरपी को बालक मायूस अवस्था में मिला, तो जीआरपी ने उससे जानकारी की, जिस पर उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन ने उसकी पिटाई लगा दी। इससे गुस्सा होकर वह घर से चला आया। शुक्रवार को जीआरपी ने बच्चे को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान एक नौ वर्षीय बालक रेलवे स्टेशन पर मायूस अवस्था में बैठा मिला। जब जीआरपी के सिपाहियों ने उससे जानकारी की, तो उसने अपना नाम शिव निवासी रसूलपुर गांव थाना हयातनगर बताया। उसने बताया कि उसकी किसी बात को लेकर अपनी बड़ी बहन से लड़ाई हो गई थी और बड़ी बहन ने उसकी पिटाई लगा दी। जिस वजह से वह मुरादाबाद चला गया और वहां से सद्भावना एक्सप्रेस में बैठ गया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सी-प्लान एप के माध्यम से बच्चे के पिता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वह मध्य प्रदेश में काम करते हैं और बाकी परिवार गांव में रहता है। शुक्रवार को जीआरपी थाने पहुंचे परिजनों को बच्चा सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed