{"_id":"610704538ebc3e8421454e1d","slug":"teenager-dies-due-to-lightning-was-handed-over-without-action-sambhal-news-mbd397817914","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किशोरी की मौत, बिना कार्रवाई सुपुर्द ए खाक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किशोरी की मौत, बिना कार्रवाई सुपुर्द ए खाक किया
विज्ञापन
संभल। तहसील के गांव मिठौली मिलक निवासी एक किसान की 17 वर्षीय बेटी की मौत बिजली गिरने के चलते हो गई। परिजनों के अनुसार किशोरी भैंस का दूध निकालने के लिए कमरे से निकली थी। रिमझिम बारिश के दौरान जोरदार बिजली कड़की और किशोरी पर आ गिरी। इसमें किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही मौत हो गई।
मिठौली मिलक निवासी शमशाद ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी रूबीना रविवार की सुबह चार बजे उठी और भैंस का दूध निकालने के लिए कमरे से बाहर गई। जिस समय बाहर गई तब हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान बिजली के कड़कने की जोरदार आवाज आई। जब बाहर जाकर देखा तो उनकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसको उपचार के लिए लेकर जाने का प्रयास कर रहे थे।
इसी दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। गांव टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी।