{"_id":"5af893d04f1c1bdd408b50a5","slug":"teeange-death-due-to-drowing-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से किशोर की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से किशोर की मौत, मचा कोहराम
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 14 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के ही एक बच्चे के मुंडन संस्कार की दावत में शामिल होने के लिए गंगा तट राजघाट आया एक किशोर स्नान करते समय गहरे गड्ढे में चला गया। डूबने के कारण उसकी से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव घुगैया में रामचंद्र के बेटे का मुंडन संस्कार था। उन्होंने राजघाट गंगा पर दावत व मुंडन का कार्यक्रम रखा था। आमंत्रण पर गांव के लोग रविवार को राजघाट गंगा तट पहुंचे। मुंडन संस्कार संपन्न कराने के बाद सभी ने गंगा में स्नान किया। तकरीबन ढाई बजे गंगा स्नान करने के बाद दावत खाने के लिए जा रहे थे कि दो किशोर गंगा में स्नान के लिए दोबारा चले गए।
स्नान करते समय 14 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र अहिबरन सिंह अचानक गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। गांव के ही दूसरे किशोर ने शोर मचाया तो वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे निकालने का प्रयास किया। तकरीबन 15 मिनट के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना के बाद बबराला पुलिस गंगा तट पहुंची और शव को लेकर थाने आई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि गंगा घाट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत एक निजी कंपनी के द्वारा गंगा घाट का निर्माण किया जा रहा है निर्माण कार्य के दौरान वहां गहरे गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। जहां सूक्ष्म रूप में खतरे के संकेत लगाए गए हैं, लेकिन लगातार वहां डूबने के हादसे होते जा रहे हैं। एक प्रशिक्षु आईईएस की भी यहां डूबकर मौत हो चुकी है।