फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teams are working to improve the power system

Sambhal News: बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए जुटी रही टीमें

Fri, 23 May 2025 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 23 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teams are working to improve the power system
संभल।
विज्ञापन

जिले में आंधी से बिगड़ी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत निगम ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर काम किया। विभाग की टीम दिनभर टूटे खंभे और क्षतिग्रस्त लाइनों को सही करने में जुटी रहीं। 100 से अधिक गांवों की सप्लाई सुचारु की गई। अभी भी कई गांव की सप्लाई बाधित है। विभाग का दावा है कि जल्द सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
बुधवार रात चली तेज आंधी ने जिलेभर में बिजली विभाग को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया था। 24 विद्युत उपकेंद्राें की सप्लाई बाधित हुई थी। जिसमें से 17 उपकेंद्रों की सप्लाई बुधवार रात एक बजे तक सुचारु कर दी गई थी, जबकि शेष उपकेंद्रों की सप्लाई बृहस्पतिवार शाम तक शुरू हुई थी। आंधी से देहात क्षेत्र में 400 से अधिक खंभे टूटे थे। 22 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे और विद्युत लाइनाें को भी नुकसान हुआ था। ऐसे में 300 से अधिक गांव की सप्लाई बुधवार रात बाधित हुई। विभाग ने बृहस्पतिवार की शाम तक 150 से अधिक गांवों की सप्लाई शुरू की। शुक्रवार सुबह से विभाग ने फिर मरम्मत का कार्य शुरू किया। टूटे हुए खंभों को बदला। लाइनों को भी दुरुस्त किया। करीब 100 गांव की बिजली शाम तक शुरू कर दी गई। अभी भी कई गांव की सप्लाई बाधित है। उन्हें भी विभाग दुरुस्त करने में जुटा है।
विज्ञापन

वर्जन
- शुक्रवार को दिनभर टूटे खंभों को बदलने और जर्जर लाइनों को सही करने का कार्य किया गया। अधिकांश क्षेत्र की सप्लाई सुचारू कर दी गई है। बबराला डिवीजन क्षेत्र के कुछ गांव रह गए हैं। उनमें शनिवार की दोपहर तक सप्लाई सुचारु हो जाएगी। -विनोद कुमार, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed