{"_id":"69e91ab6d5cad19e470a1cc4","slug":"team-reaches-village-collects-samples-of-sweets-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-134529-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गांव पहुंची टीम, मिठाइयों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गांव पहुंची टीम, मिठाइयों के नमूने लिए
Thu, 23 Apr 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिलक साकिन शोभापुर में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों की सेहत का परीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और बीमार लोगों को दवाई दी गई। इसके अलावा खाद्य विभाग की टीम ने भी रसगुल्ला, रसमलाई और लौकी की लौंज के नमूने लिए हैं।
यह खाद्य सामग्री गड्ढे में दबाई गई है और जिस गोदाम से खाद्य सामग्री का सामान लाया गया। उसके गोदाम को सील कर दिया है। खाद्य विभाग की ओर से जारी होने वाला लाइसेंस संचालक नहीं दिखा सके। इसके चलते नोटिस जारी किया गया है।
सोमवार की रात गांव निवासी जुगेंद्र यादव की बेटी की शादी में दूल्हा समेत करीब 150 लोगों की फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ गई थी। मंगलवार को सभी बीमार लोगों को इधर-उधर उपचार कराया गया था। इसी क्रम में बुधवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 83 मरीजों का उपचार किया। साथ ही बचाव के तरीके भी बताए। वहीं, दूसरी ओर खाद्य विभाग की टीम ने 70 किलो रसगुल्ला गड्ढे में दबवा दिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने जुगेंद्र यादव से खाद्य सामग्री खरीदने को लेकर जानकारी ली और बहजोई के उस गोदाम पर टीम को भेजा जहां से खाद्य सामग्री शादी समारोह में लाई गई थी। मौके पर मिठाई बनती हुई मिली। टीम ने नमूने लेकर गोदाम को सील बंद करा दिया है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।