फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers were honored on Teachers' Day

Sambhal News: शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers were honored on Teachers' Day
संभल। सर्व राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत (महिला इकाई संभल) ने बुधवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों ने शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा, कवि अतुल शर्मा, अजय शर्मा व पूजा शर्मा को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष पूनम शुक्ला ने कहा कि गुरु के बिना हमें ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता। गुरु ही हमें शिक्षित करके अंधकार के से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। हमें सदैव अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला महामंत्री रेनू तिवारी ने कहा कि गुरु ही एक सच्चा हितैषी है जो शिष्य की हर कठिनाई को दूर करते हैं। उसके जीवन में रोशनी का संचार करते हैं। नगर अध्यक्ष प्रियंका शर्मा कहा कि गुरु वह हैं जो हमें ईश्वर की भी प्राप्ति करा देते हैं। गुरु को ईश्वर से भी बड़ा बताया गया हैं। सचिव दीपिका भारद्वाज ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. लक्ष्मी शर्मा, रूचि पूठिया, साधना पूठिया, सुनीता शर्मा, रेखा श्रोत्रिय आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed