फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tantrik raped a defenseless woman after trapping her in the web of Tantra Vidya.

Sambhal News: तंत्र विद्या के जाल में फंसाकर निंसतान महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

Fri, 17 May 2024 06:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 17 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Tantrik raped a defenseless woman after trapping her in the web of Tantra Vidya.
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को तांत्रिक ने तंत्र विद्या के जरिए अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद महिला के साथ घर पर ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी को बताने पर घर को बर्बाद कर देने का भय दिखाकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी को कई वर्ष हो गए हैं लेकिन संतान नहीं है। इसलिए करीब तीन महीने पहले वह एक गांव से दवाई लेने गई थी। यहीं पर खुद को तांत्रिक बता रहे व्यक्ति से मुलाकात हुई। इस दौरान आरोपी ने भ्रमित कर उपचार करने का दावा किया था। इसके बाद वह घर पर आता जाता रहा। और संतान प्राप्ति के लिए तंत्र विद्या करने का झांसा देता रहा। महिला ने बताया कि मंगलवार की सुबह में वह घर आया और तंत्र विद्या शुरू कर दी। पति को तालाब किनारे और उसकी सास को घर के बाहर भेज दिया। इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर निकल गया। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश निवासी शेरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed