फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Taliban supporters ruled Sambhal for the most part: Pramod Krishnam

संभल पर तालिबान समर्थकों की हुकूमत ज्यादा रही : प्रमोद कृष्णम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Taliban supporters ruled Sambhal for the most part: Pramod Krishnam
संभल। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संभल पर हुकूमत ज्यादातर उन लोगों की रही जो तालिबान के समर्थक थे। संभल को बर्बाद किया गया। अभी जो रिपोर्ट आई है, बताती है कि संभल में सिर्फ 15 प्रतिशत हिंदू रह गए हैं जो 15 प्रतिशत हैं वे भगवान से यह प्रार्थना करते हैं कि 2027 में अगर सरकार बदल गई तो वह पांच प्रतिशत भी नहीं रह जाएंगे।
विज्ञापन



वह रविवार को श्री कल्कि धाम में हिंदू जागृति मंच के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां जेहाद है वहां लव नहीं हो सकता और जहां लव है वहां जेहाद नहीं हो सकता। कहा कि भगवान विष्णु का दसवां और अंतिम अवतार इसी संभल की धरती पर होगा, इसलिए इसे टारगेट किया गया। संभल पर कई साल डॉ.शफीकुर्रहमान बर्क की हुकूमत रही। उनके पोते आज सांसद हैं। श्री कल्कि धाम के निर्माण पर पाबंदी लगाने का काम, यहां के मंदिरों को तोड़ने, हिंदुओं पर अत्याचार, हिंदू-मुसलमानों में खाई पैदा करने के काम हुए, जिनके लिए यहां की सियासत जिम्मेदार है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार आने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करने आने से संभल के हिंदुओं का मनोबल बढ़ा है। एक उम्मीद जगी है कि संभल सनातन का केंद्र बनेगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से निवेदन करता हूं कि संभल में हिंदुओं की सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था की जाए वरना कश्मीर की तरह संभल से भी हिंदुओं का पलायन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed