फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tain pr chadne ki koshish men gyi jaan

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान

Wed, 19 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 19 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर परिजन व जीआरपी पहुंची। राजकीय रेलवे पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली के मुहल्ला घटलेश्वर निवासी सब्जी विक्रेता विंदर (37) पुत्र किशललाल सैनी मंगलवार की सुबह सात बजे मुरादाबाद जाने के लिए घर से निकला। चंदौसी रेलवे स्टेशन से साढ़े नौ बजे मुरादाबाद जाने के लिए एसीएम पैंसेजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना हुई।

बिंदर बाहर से भागता हुआ आया और प्लेटफार्म की दूसरी ओर से चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा लेकिन इसी समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। ट्रेन के निचले हिस्से की चपेट में आ गया। कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर के लिए ट्रेन ठहरी, फिर मुरादाबाद की ओर रवाना हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से चंदौसी से मुरादाबाद को टिकट निकला। भीड़ में खड़े कुछ लोगों के शिनाख्त करने पर परिजनों को सूचना दी गई। छोटे भाई राम, बबलू व मां भगवती देवी वहां आ गए। सभी का रो रोकर बुरा हाल था। जीआरपी ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मारी, एक की मौत
संभल-चंदौसी मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे के करीब मदरसे से घर लौट रहे साइकिल सवार दो छात्रों को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इसमें छात्र बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देख मुरादाबाद रेफर कर दिया। 


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमन सराय निवासी शहनवाज का 15 वर्षीय पुत्र अफसान और उसका साथी फैज सैफ खां सराय स्थित मदरसे में दीनी तालिम हासिल कर रहे हैं। मदरसे में पढ़ने के बाद अफसान और फैज साइकिल से घर लौट रहे थे। सैफ खां सराय से निकलते ही चंदौसी की ओर से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अफसान व फैज बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।


सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने अफसान को मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने चंदौसी चौराहे के पास चालक को कंटेनर समेत पकड़ लिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां सुहाना दहाड़े मारकर रोते-रोते बेसुध हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed