फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sysy,industrialist,sambhal

एसवाईएसवाई से 21 युवा बनाए जाएंगे उद्यमी

Sun, 26 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 26 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
sysy,industrialist,sambhal
रोशनबाग औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री। अमर उजाला
 केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना और मुद्रा योजना की तर्ज पर अब यूपी सरकार ने भी स्वरोजगार योजना शुरू की है। चुनावी साल में युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए सरकार ने समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की है। इसके तहत स्वरोजगार शुरू करने के लिए 21 युवाओं को पच्चीस लाख तक का ऋण मुहैया कराया जाएगा, जिसमें से पच्चीस फीसदी यानी 6.25 लाख रुपये अनुदान होगा।
विज्ञापन


युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 'समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना (एसवाईएसवाई) शुरू की गई है। इसके तहत अनुदान के साथ ऋण देकर युवाओं को लघु उद्यमी बनाया जाएगा। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त (उद्योग) श्रीनाथ पासवान ने बताया कि यूपी सरकार की ओर से सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए योजना संचालित की जा  रही है।
विज्ञापन


इसके तहत उद्योग क्षेत्र की 25 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत वाली सूक्ष्म इकाइयों और सेवा क्षेत्र की 10 लाख रुपये तक की कुल परियोजना  लागत की सूक्ष्म इकाइयों को कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अर्थात उद्योग  क्षेत्र के लिए अधिकतम 6.25 लाख रुपये तक और सेवा क्षेत्र में अधिकतम 2.50 लाख रुपये तक की सीमा तक मार्जिन मनी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि लाभार्थी अपने उद्यम का दो वर्ष तक सफल संचालन करने में कामयाब रहता है तो दो साल के बाद यह मार्जिन मनी अनुदान (छूट) में परिवर्तित हो जाएगी। सहायक आयुक्त (उद्योग) एसपी सिंह ने बताया कि कुल परियोजना लागत में पूंजी व्यय (भूमि क्रय की लागत छोड़कर) व कार्यशील पूंजी का एक चक्र शामिल होगा। सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का दस फीसदी अंशदान के रूप में जमा करना होगा।

-समाजवादी युवा  स्वरोजगार योजना में शासन ने किसी विशेष वर्ग या जाति की कोई सीमा नहीं  रखी है, जो भी युवा स्वरोजगार करना चाहता है तो वह अपना आवेदन पत्र 10 जुलाई-2016 तक कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र मुरादाबाद में जमा कर सकता है।   -श्रीनाथ पासवान   उपायुक्त (उद्योग) जिला उद्योग केंद्र मुरादाबाद/संभल

संभल जिले का लक्ष्य-
समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना के तहत इस साल संभल जिले में उद्योग क्षेत्र (निर्माण क्षेत्र)में 17 उद्योगों को स्थापित कराए जाएंगे, जबकि सेवा क्षेत्र में कम से कम चार उद्यमियों को ऋण मुहैया कराए जाएंगे। 

पात्रता की शर्ते
-आवेदक यूपी का मूल निवासी हो, उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
-आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल या उसके समकक्ष होनी चाहिए
-आवेदक को किसी बैंक, वित्तीय व सरकारी संस्था का बकायेदार नहीं होना चाहिए
-आवेदक या उसके परिवार के किसी एक सदस्य को ही योजना का लाभ मिलेगा

जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन-
-लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी या उनके नामित सीडीओ की अध्यक्षता में गठित होने वाली जिला स्तरीय टास्क फोर्स के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक, वित्त पोषण करने वाली तीन प्रमुख बैंकों के जिसा समन्वयक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालिटेक्निक कालेज के प्राचार्य सदस्य होंगे, उद्यम प्रोत्साहन केंद्र/जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त (उद्योग) सदस्य सचिव/संयोजक होंगे। 


अनुसूचित जाति के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण
चंदौसी।  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति/जनजाति सब प्लान/ट्राईबल  सब प्लान के तहत स्वरोजगार युक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी अवधि चार  माह होगी।


जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त  (उद्योग) श्रीनाथ पासवान ने बताया कि यूपी सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित  जाति/जनजाति सब प्लान/ट्राईबल सब प्लान के व्यक्तियों के लिए स्वरोजगार  युक्त प्रशिक्षण (चार माह) योजना के अंतर्गत संभल जिले के इच्छुक अनुसूचित  जाति/जनजाति के व्यक्तियों जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है, को गैर तकनीकी ट्रेड के लिए कक्षा-आठ तथा तकनीकी ट्रेड के लिए कक्षा-10 पास के आवेदकों को टेलरिंग/बुटीक, कंप्यूटर साफ्टवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं  इलेक्ट्रिशियन आदि ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 28  जून तक आवेदन-पत्र भरने होंगे। प्रशिक्षण की समाप्ति पर प्रशिक्षार्थियों  को मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed