फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students will go on hunger strike if there is no hearing soon regarding student union elections.

Sambhal News: छात्र संघ चुनाव को लेकर जल्द सुनवाई न होने पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे विद्यार्थी

Tue, 10 Oct 2023 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 10 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Students will go on hunger strike if there is no hearing soon regarding student union elections.
बहजोई। एसएम डिगरी कॉलेज चंदौसी में छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो छात्र-छात्रा भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह बात कहते हुए छात्र नेताओं व छात्रों ने कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर सवा एक बजे करीब डिप्टी कलक्टर विनय कुमार मिश्रा को सौंपे गए ज्ञापन में छात्र नेता विकास उपाध्याय व नितिन शर्मा समेत अन्य छात्रों का कहना था कि छात्र संघ चुनाव छात्र-छात्राओं का अधिकार है। बीते वर्षों में चंदौसी के एसएम कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होते आए हैं। बावजूद इसके कोरोना महामारी के चलते कॉलेज में छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव अकादमिक शुरू होने के छह से आठ सप्ताह में कराना जाना अनिवार्य है। इसको लेकर एसएम डिगरी कॉलेज में भी इस वर्ष छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। छात्र नेताओं का कहना था कि कॉलेज प्रशासन छात्र संघ चुनाव कराए जाने के लिए तैयार नहीं है। छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर कॉलेज प्रशासन व एसडीएम चंदौसी को दो-दो बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी स्तर से सुनवाई नहीं हुई है। जल्द ही सुनवाई न होने पर आंदोलन तय है। ज्ञापन पर गुलशन कुमार समेत अभिषेक कुमार, विजय चौधरी, प्रियांशु, हरेंद्र यादव व गर्वित पाल आदि छात्रों के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed