{"_id":"683b5c9e6b835c388f000fb4","slug":"students-took-out-an-awareness-rally-on-tobacco-prohibition-day-chandausi-news-c-204-1-chn1001-120468-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम इंटर कॉलेज में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों व छात्रों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे, और समाज को भी इससे मुक्त करने का प्रयास करेंगे। इसके उपरांत कॉलेज से एक जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में छात्रों ने तंबाकू छोड़ो व नशा मुक्ति संबंधित पोस्टर व बैनर अपने हाथों में लेकर लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज से शुरू हुई जागरूकता रैली आस पास के बाजारों से गुजरती हुई अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने कहा कि तंबाकू न केवल शरीर को नष्ट करता है, बल्कि एक पूरे परिवार को अंधकार में धकेल देता है। नशा उन्मूलन समिति के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि तंबाकू और शराब से मुक्त राष्ट्र का विचार कोई स्वास्थ्य योजना नही है, बल्कि, यह एक आध्यात्मिक पुनर्जागरण है। आज का युवा यदि ठान ले, तो समाज से नशे जैसी बुराइयों को जड़ से मिटाया जा सकता है। इस दौरान एके सिंह, जयप्रकाश, अभिषेक त्यागी, शामेंद्र, कृष्ण अवतार, शिवम, संजीव आदि मौजूद रहे। संवाद
.....................
श्री नारायण सेवा समिति ने तंबाकू के बताए दुष्प्रभाव
चंदौसी। श्री नारायण सेवा समिति ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को बृज नगर कॉलोनी में भोलेनाथ भवन पर किया। जिसमें समिति के अध्यक्ष सुभाष वार्ष्णेय ने बताया कि तंबाकू में निकोटीन नाम का घातक द्रव्य होता है, जिसके कारण कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों के संक्रमण आदि से हर वर्ष लाखों की संख्या में मौतें हो जाती है। इसलिए लोगों को तंबाकू से बने पदार्थों से दूर रहना चाहिए। वहीं केजी गुप्ता ने कहा कि गत कई दशकों में विश्व में तंबाकू निषेध करने के सकारात्मक एवं प्रतिरोधात्मक परिणाम मिले हैं। अध्यक्षता कृष्णगोपाल मंगलम और संचालन हरीश कठेरिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. डीके अग्निहोत्री, हरीश कठेरिया, विपिन बाबू, डॉ. जय शंकर दुबे, बृज गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद