फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students returned home safely from Ukraine, then there was happiness in the family

यूक्रेन से सकुशल घर लौटे छात्र तो परिजनों में छाई खुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Students returned home safely from Ukraine, then there was happiness in the family
चंदौसी/जनेटा। यूक्रेन में फंसे चंदौसी क्षेत्र के तीन छात्र जब घर पहुंचे तो परिजनों में खुशी छा गई। उन्होंने फूलमाला से छात्रों का स्वागत किया और परिजनों मोहल्लों व आस पड़ोस में मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन

यूक्रेन में शहर लवीव में फंसे चंदौसी के विकासनगर निवासी रजत जोहल शुक्रवार को घर पहुंच गए। रजत जोहल ने बताया कि यूक्रेन के समय के अनुसार बुधवार की रात करीब 12 बजे यूक्रेन से हंगरी में प्रवेश कर गए थे। इसके बाद सभी सुविधाएं भारतीय दूतावास ने की थी। कोई परेशानी नहीं हुई। बॉर्डर से बुडापेस्ट ले जाया गया, वहां शेल्टर में खाना खाने के बाद कुछ समय आराम किया। हंगरी के समय के अनुसार गुरुवार की रात सात बजे और भारतीय समय के अनुसार रात करीब 11 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए चली थी। शुक्रवार को भोर में दिल्ली पहुंच गए। वहीं एयरपोर्ट पर परिजन भी आ गए थे।
विज्ञापन

वहीं चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव जनेटा के दोनों छात्र मोहम्मद कैस और मोहम्मद शारिक शुक्रवार को रोमानिया से दिल्ली इंद्रा गांधी हवाई अड्डे पर शुक्रवार तड़के करीब चार बजे पहुंचे। वहां से अपने निजी वाहन से सकुशल घर पहुंच गए। परिजनों ने बेटों के खैरियत से घर लौटने पर राहत की सांस ली है। फूल माला पहनाकर परिवार और ग्रामवासियों ने छात्रों का स्वागत किया। बेटों घर पहुंचने की खुशी में मिठाई भी बांटी। वहीं बेटों को देखकर परिवार के लोगों के खुशी से आंसू बहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद कैस ने बताया कि दोनों छात्र 27 फरवरी को हॉस्टल से यूक्रेन बॉर्डर के लिए निकले थे। वह दोनों अपने साथियों के साथ करीब 900 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यूक्रेन बॉर्डर पार कर रोमानिया पहुंचे। जहां से भारतीय दूतावास ने अपने संरक्षण में लेकर सभी भारतीय छात्रों को रोमानिया एयरपोर्ट पहुंचाकर उनके रहने और खानपान की व्यवस्था की।

गुरुवार को रोमानिया की राजधानी बुडापेस्ट एयरपोर्ट से शाम सात बजे फ्लाइट से दिल्ली लिए उड़ान भरी थी। शुक्रवार भोर में दिल्ली पहुंच गए। दोनो छात्रों के परिजन अपने लड़कों की सकुशल वापसी के लिए भारत सरकार और भारतीय दूतावास के अधिकारियों का धन्यवाद करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed