{"_id":"57bdfde24f1c1b8711d4f717","slug":"students-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहमन जहरा पब्लिक स्कूल में भिड़े छात्र, तोड़फोड़-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहमन जहरा पब्लिक स्कूल में भिड़े छात्र, तोड़फोड़-हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
संभल के सिरसी स्थित बहमन स्कूल में विवाद के दौरान तोड़फोड़ में टूटी कुर्सियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसी के बहमन जहरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को क्लास रूम में सीट को लेकर 12 वीं कक्षा के कुछ छात्र इंटरवल के दौरान आपस में भिड़ गए। क्लास रूम में कुर्सियां चलीं। आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। मारपीट और हंगामे में कई कुर्सियां टूट गईं। चार छात्रों को चोटें आईँ हैं।
बहमन जहरा पब्लिक स्कूल में 11.05 बजे इंटरवेल हुआ। इंटरवल होने के कुछ मिनट बाद 12 वीं क्लास के ए सेक्शन में दो छात्रों के बीच पंखे के नीचे पड़ी कुर्सी पर बैठने के लिए विवाद हुआ। कहासुनी के बाद खींचतान हुई। किसी एक छात्र ने पहले कुर्सी उठाई तो दूसरे छात्र ने भी कुर्सी उठा ली। नतीजा यह हुआ कि कुर्सियां चल गईं। शोर-शराब सुनकर शिक्षक क्लास रूम में पहुंचे। कुछ छात्र आपस में लड़ रहे थे। इन्हें अलग- अलग करने के लिए शिक्षक बीच में पड़े लेकिन कुछ छात्र फिर भी नहीं मान रहे थे।
इस पर एक पक्ष के छात्रों को क्लास रूम से बाहर किया गया। इसी दौरान किसी छात्र ने अभिभावकों को फोन पर खबर दे दी। वहीं पुलिस चौकी को भी फोन किया गया। कुछ ही देर में सिरसी चौकी पुलिस के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक कालेज परिसर में पहुंच गए। हंगामे और अफरातफरी भरा माहौल बन गया।
विज्ञापन
मौके पर नखासा के एसओ केके तिवारी और संभल के सीओ अफसर अब्बास जैदी पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों से बातचीत की। शिक्षकों का पक्ष सुना। शिक्षकों के साथ कालेज प्रबंधन बड़ी समझदारी दिखाई। आपसी समझदारी के आधार पर छात्रों के अभिभावकों की मौजूदगी में एक समझौता हो गया। जिसमें छात्रों की ओर से उनके अभिभावकों ने आश्वासन दिया कि अब टकराव नहीं होगा। सभी छात्र आपस में मिलकर पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे। किसी भी तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।