{"_id":"67705b21cb62ceb6600e1cf4","slug":"students-are-busy-preparing-for-exams-taking-help-of-internet-too-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116364-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र, इंटरनेट की भी ले रहे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र, इंटरनेट की भी ले रहे मदद
Sun, 29 Dec 2024 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
यूपी बोर्ड की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों की दिनचर्या में भी बदलाव आने लगा है। मोबाइल और खेलों से दूरी बनाकर परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी और रिवीजन में लगे हैं। उधर, कुछ विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए इंटरनेट की भी मदद ले रहे है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 17 राजकीय, 37 सहायता प्राप्त और 237 वित्त पोषित विद्यालय हैं। इनके हाईस्कूल के 26,781 और इंटर के 23,414 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होनी है, जो 12 मार्च तक चलेंगी। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए तैयारियों में जुटे है। उन्होंने अपना टाइम टेबल भी बना लिया है।
कॉलेजों में स्मार्ट क्लास लगाकर विद्यार्थियों को रिवीजन काराय जा रहा है। इंटरनेट, यू-ट्यूब पर कोर्स से संबंधित वीडियो और ऑडियो से भी छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी करने में जुटे हैं। उधर, परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम को पूरा करने के साथ ही उसको दोहराने का क्रम भी विद्यार्थियों ने शुरू कर दिया गया है। कमजोर विषयों पर विद्यार्थी पकड़ मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का सहारा भी ले रहे हैं। परीक्षा में अपेक्षानुरूप सफलता को खेल और मोबाइल से दूरी भी बना ली है।
विज्ञापन
- बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एकाग्र होकर पढ़ाई करें। जो समझ में नहीं आ रहा है। उसे शिक्षकों से पूछें और उसका बार-बार रिविजन करें। परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल जरूर बनाएं। - राजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य, एसएम इंटर कॉलेज
विद्यार्थी बोले
कोर्स का रिवीजन स्कूल में कराया जा रहा है। साथ ही यू-ट्यूब से भी विज्ञान और गणित की तैयारी कर रहे हैं। इस समय कोचिंग की अपेक्षा यू-ट्यूब की ज्यादा मदद ले रहे हैं। - अर्थव गौतम, कक्षा 12
कॉलेज में स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी कठिन प्रश्नों को पढ़ाया जा रहा है। फिर भी टाइम टेबल बनाकर शाम को तैयारी करता हूं। फिर सुबह जल्दी उठकर शाम को पढ़े गए विषय का अध्ययन करता हूं। इससे अच्छी तैयारी हो रही है। - भूपेंद्र कुमार, कक्षा 10
अभी कोचिंग बंद कर दी है। घर पर ही यू-ट्यूब चैनलों के माध्यम से पढ़ाई कर रहीं हूं। हालांकि, शिक्षिकाओं का बहुत सहयोग मिल रहा है। स्कूल में कठिन प्रश्नों को हल करवाया जा रहा है। -अनम, कक्षा 12
कोचिंग के अलावा स्कूल में लग रहे स्मार्ट क्लास से भी तैयारी कर रही हूं। इसके साथ ही गूगल और यू-ट्यूब का भी विज्ञान और गणित विषय के कठिन प्रश्नों के लिए सहारा ले रही हूं। उम्मीद है बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करुंगी। - प्रियांशी, कक्षा दस