फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stray bull attacked the elderly going on the farm, died while going for treatment

खेत पर जा रहे बुजुर्ग पर आवारा सांड ने किया हमला, उपचार को जाते समय मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Stray bull attacked the elderly going on the farm, died while going for treatment
सौंधन। नखासा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडी में अवारा सांड के हमले से घायल एक बुजुर्ग की उपचार के लिए जाते समय मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हिंसक हो चुके सांड को पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव केशोपुर भंडी निवासी हरदेव सिंह(70) पुत्र दौली शनिवार की सुबह छह बजे करीब अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक अवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने देखा तो बमुश्किल बुजुर्ग को सांड से बचाया। जानकारी मिलने पर परिजन भी वहां आ गए और घायल को उठाकर गांव ढबारसी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी सांड ने गांव के कई लोगों पर हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड को पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed