फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Strawberry farming is adding joy to the lives of farmers

Sambhal News: किसानों को जीवन में रस भर रही स्ट्राबेरी की खेती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Strawberry farming is adding joy to the lives of farmers
स्ट्राबेरी की पैकिंग करते लोग। - फोटो : स्ट्राबेरी की पैकिंग करते लोग।
संभल। स्ट्राबेरी की खेती संभल के किसानों के जीवन में रस भर रही है। बढ़िया भाव और अच्छे उत्पादन के चलते इस साल जनपद के किसानों को स्ट्राबेरी की खेती भा रही है। फसल और रेट सही रहे तो किसान को एक एकड़ स्ट्राबेरी से पांच से छह लाख रुपये की आमदनी हो सकते हैं। संभल-असमोली बाईपास किनारे तमाम किसान परंपरागत खेती से हटकर स्ट्राबेरी की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्ट्राबेरी की पौध अगस्त से सितंबर महीने तक रोपी जाती है। एक बीघा खेत में इसके पांच हजार पौधे लग जाते हैं। इस फसल की अवधि चार माह है। इसे लगाने के डेढ़ महीने बाद से इससे फल मिलना शुरू हो जाता है। प्रति पौधा एक से डेढ़ किलो तक स्ट्राबेरी प्राप्त हो जाती है। संभल से जो माल सप्लाई होता है उसका बाजार में भाव 200 से 400 रुपये रहता है। इससे किसान को करीब छह लाख रुपये तक प्रति एकड़ की आमदनी प्राप्त हो जाती है। स्थानीय बाजार के साथ ही यहां से स्ट्राबेरी दिल्ली, चंडीगढ़ और देहरादून आदि में भी जाती है। यही नहीं, दिल्ली एनसीआर के अलावा इसकी सप्लाई पहाड़ी क्षेत्र नैनीताल, शिमला व मसूरी में भी की जाती है। इसकी बढ़ती मांग से यह क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार बन गया है।
विज्ञापन

0000

किसानों की बात
स्ट्राबेरी की खेती काफी लाभकारी है। चार से पांच माह की यह फसल चार से छह लाख रुपये प्रति एकड़ तक हो जाती है। किसानों के लिए यह नकदी फसल है और बाजार में इसका औसत भाव 200 रुपये प्रति किलो तक रहता है। वह कई साल से यह खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद इरफान, किसान।
000

स्ट्राबेरी की खेती काफी फायदेमंद है। स्ट्राबेरी का बाजार में भाव 150 से 400 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता है। एक एकड़ से चार पांच महीने में ही चार से छह लाख रुपये तक की आय प्राप्त होती है। आठ एकड़ में वह इस खेती को कर रहे हैं। पिछली बार नुकसान हुआ था लेकिन इस बार अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
कलीम, किसान।

000
स्ट्राबेरी की खेती मुनाफा वाली है लेकिन बारिश और ज्यादा पाले में यह खराब हो जाती है। पिछली बार नुकसान हुआ था। लेकिन इस बार फसल ठीक है। दिल्ली, कानपुर, बनारस जैसे महानगरों को सप्लाई हो रही है। भाव अच्छा मिल रहा है।
मोहम्मद उस्मान, किसान।

000
स्ट्राबेरी के दाम शुरूआत में ही 200 से 400 रुपये मिल जाते हैं। कई साल से यह खेती कर रहे हैं। पिछली बार कुछ नुकसान हुआ था। लेकिन इस बार फसल बढि़या है। बड़े-बड़े महानगरों से डिमांड अधिक है।

वेदप्रकाश, किसान

000
स्ट्राबेरी की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। एक एकड़ से चार पांच महीने में ही चार से छह लाख रुपये तक की आय प्राप्त होती है। जनपद में इसकी खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र पर स्ट्रॉबेरी की विंटरडान प्रजाति की पौध भी तैयार की है। जिसे किसानों को प्रेरित करने के लिए भी प्रदान की जा रही है। ताकि किसान इसकी खेती कर लाभ उठा सकते हैं।
डा.ज्योति स्वरूप, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed