फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Storm and rain wreak havoc... houses collapse, pillars and trees uprooted

Sambhal News: आंधी-बारिश से आफत... मकान धराशायी, खंभे-पेड़ जमींदोज

Wed, 13 May 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc... houses collapse, pillars and trees uprooted
संभल। मंगलवार की सुबह आई आंधी-बारिश लाेगों के लिए आफत बन गई। आंधी में कहीं मकान धराशायी हुआ तो कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ जमींदोज हो गए। शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति गुल हो गई और सड़कों पर कीचड़ और जलभराव के हालात बन गए। मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। देहात क्षेत्र के कई इलाके में शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह चली तेज आंधी से शहर से लेकर देहात तक के लोग प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति गुल होने से दुश्वारी ज्यादा हुई। संभल एक्सईएन विद्युत रघुनाथ तित्तल ने बताया कि आंधी के चलते 51 पीसीसी खंभे, 2 एलटीपी पर फॉल्ट हो गए। इससे संभल डिविजन में करीब साढ़े घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसको दोपहर तक सुधार करा दिया गया। बताया कि इसके अलावा बिजलीघर हातिम सराय, सिरसी, महमूदपुर माफी, लाखौरी में दिक्कत ज्यादा थी। इसलिए शाम तक सुधार कराया गया है। रात तक आपूर्ति सुचारू किए जाने का प्रयास है।
विज्ञापन

सिरसी में लगा जाम, वाहन चालकों ने खुद हटाए पेड़
आंधी के चलते जिलेभर में कई मुख्य मार्गों पर पेड़ गिर गए। सिरसी में बिलारी मार्ग पर जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे। वाहन चालकों ने खुद ही पेड़ मुख्य मार्ग से हटवाया। जब यातायात सुचारू हो सका। इसी तरह बहजोई मार्ग पर मुजफ्फरपुर के नजदीक पेड़ गिरने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। चंदौसी मार्ग पर गांव सराय सिकंदर के नजदीक पेड़ गिर गया। इसको वाहन चालकों ने खुद ही मुख्य मार्ग से हटवाया। यही स्थिति देहात क्षेत्र में कई संपर्क मार्गों पर दिखाई छी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवांसा बिजलीघर के 25 गांवाें में अघोषित कटौती
चंदौसी डिविजन के पवांसा बिजलीघर क्षेत्र के 25 गांवों में अघोषित कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात को यह कटौती की जा रही है। ट्रिपिंग की भी समस्या है। गर्मी के मौसम में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ देहात अखिलेश कुमार ने बताया कि कटौती तो नहीं की जा रही है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो उसको दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed