फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stones and firing on two sides for the road

रास्ते पर खड़े होने को लेकर दो वर्गों के कुछ लोग आमने-सामने आए, फायरिंग व पथराव हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Stones and firing on two sides for  the road
संभल। गुन्नौर कस्बे में शनिवार की रात दो वर्ग के कुछ लोग आमने-सामने आ गए पथराव और फायरिंग की गई। दो वर्गों के बीच हुए विवाद की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची और किसी तरह मामले को शांत किया गया। रविवार की सुबह तनाव भरा माहौल नजर आया। पुलिस ने दोनों वर्गों के कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात गुन्नौर के मोहल्ला टंकी में रास्ते पर खड़े होने को लेकर दो वर्ग के कुछ लोगों में गाली गलौज के बाद विवाद हो गया। जिसके बाद दोनो वर्गों में मारपीट हुई। उसके बाद पथराव और फायरिंग हुई। इसकी सूचना गुन्नौर पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला दो वर्गों के बीच होने की जानकारी आला अधिकारियों को अवगत कराया। चंदौसी सीओ कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। गुन्नौर एसडीएम प्रेमचंद्र ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 28 लोगों को नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष की ओर से प्रशांत, अरविंद, सत्यप्रकाश, राजू, छोटे, नरेश, ब्रजेश, देवानंद, अवधेश, ऊदल, ऊदल का बेटा, सुभाष, विनोद, काले, अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पऊआ उर्फ कासिम, जुनैद, जाहिद, आसमोहम्मद, सरताज, नफीस, फिरासत, रहीस, रफीक, नवाब, शानू, जमील, शाहरुख, रऊफ को नामजद किया है। गुन्नौर कोतवाल सतीश कुमार आर्य ने बताया कि गुन्नौर के टंकी मोहल्ले में दो वर्गों के लोग आपस में दुकान के सामने रास्ते पर खड़े होने को लेकर झगड़ गए थे। इसमें पथराव और फायरिंग की गई। इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला टंकी निवासी रऊफ और मोहल्ला हीरापुर निवासी पऊआ उर्फ कासिम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed