फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelters blocked the streets of the city

Sambhal News: पत्थरबाजों ने पाट दीं शहर की गलियां

Mon, 25 Nov 2024 07:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 25 Nov 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Stone pelters blocked the streets of the city
संभल में पुलिस पर पथराव करते लोग।  - फोटो : संभल
संभल। पत्थरबाजों ने नाबालिगों को आगे कर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पथराव के दाैरान नाबालिग सबसे आगे रहे। भीड़ के साथ ही नाबालिगों ने भी जमकर ईंट-पत्थर चलाए। हिंसा के बाद जामा मस्जिद के आसपास की गलियों में पड़े ईंट-पत्थरों को हटाने के लिए नगर पालिका की टीमें लगानी पड़ीं।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद के पास कोट गर्वी चौराहे पर साढ़े आठ बजे तक हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई थी। इस चौराहे के पास की चार गलियों में लोग खड़े थे। कैलादेवी थाने के प्रभारी राजीव कुमार मलिक और रजबपुरा थाना प्रभारी हरीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

राजीव कुमार ने बताया कि भीड़ में मौजूद लोगों ने नाबालिगों को आगे कर रखा था। सभी लोगों के हाथ में ईंट-पत्थर थे। पत्थरबाजों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। भीड़ ने मस्जिद में जबरन घुसने की कोशिश की। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक चले पथराव में गलियां ईंट-पत्थरों से पट गईं। इसके चलते लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने किसी तरह बवाल नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी ने भी फोर्स के साथ मौके का मुआयना किया।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से वार्ता की और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी बातचीत की। हालात नियंत्रित होने के बाद पुलिस ने नगर पालिका की टीम बुलवाई और गलियों से ईंट-पत्थर हटवाने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर थाने भिजवाया। तब जाकर जामा मस्जिद के आसपास की सड़कें साफ हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed