फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sticks and stone pelted in two sides, five people including woman injured

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और पथराव किया, महिला समेत पांच लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
sticks and stone pelted in two sides, five people including woman injured
संभल। गांव मुजफ्फरपुर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हयातनगर क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में शनिवार की रात करीब 11 बजे युवती को बहला-फुसला कर ले जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। इसमें एक पक्ष की ओर से महिला समेत चार लोग घायल हुए। दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति को चोट लगी है। एक पक्ष का कहना है कि तीन सितंबर को उनकी बेटी को पड़ोसी युवक बहला फुसला कर ले गया था।
विज्ञापन

तहरीर देने पर पुलिस ने बेटी को बरामद कर लिया लेकिन पुलिस अब न्यायालय में पेश नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष ने इसी बात को लेकर मारपीट की और पथराव किया। दूसरे पक्ष के व्यक्ति का कहना है कि वह कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने रोक कर पिटाई कर दी और पथराव किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हयातनगर थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed