{"_id":"675b3fa4014b75386903a084","slug":"state-tax-raid-in-bahjoi-tax-evasion-worth-crores-caught-sambhal-news-c-15-mbd1002-541652-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई में राज्य कर का छापा करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई में राज्य कर का छापा करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई
Fri, 13 Dec 2024 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
बहजोई में मूंगफली के गोदाम पर जांच करती राज्य कर की टीम। संवाद
- फोटो : संभल
बहजोई (संभल)। नौगांवा सादात के बाद राज्य कर की टीम ने बहजोई के खाद्य तेल की फर्म में बृहस्पतिवार को छापा मारकर करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी है। जांच से पता चला कि कारोबारी ने फर्जी फर्म खोलकर कारोबार किया और उसे बंद किया। साथ ही 42 लाख आईटीसी क्लेम भी कर दिया था। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर कारोबारी को दस लाख रुपये तत्काल जमा करना पड़ा।
राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 आरएस द्विवेदी को जांच में पता चला कि संभल जिले में कुछ फर्में फर्जी आईटीसी क्लेम कर रही हैं। मौके पर फर्म ही मौजूद नही हैं और उन फर्मों से खरीदारी जारी है। इस मामले में अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने खाद्य तेल की फर्म छापा मारने के लिए एक टीम गठित की। टीम में शामिल अपर आयुक्त (एसआईबी) विकास बहादुर चौधरी के नेतृत्व में धर्मेंद्र सचान, सहायक आयुक्त रणन्जय यादव, अखिलेश कुमार, ओम शांति और उपेंद्र कुमार की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर संभल जिले के बहजोई में संचालित खाद्य तेल की फर्म में छापा मारा।
कागज में जिस फर्म को दिखाया गया था वह मौके पर नहीं पाई गई। कारोबारी ने स्वीकार किया कि उसने फर्म बंद कर दी है। अपनी ही फर्म से उसने फर्जी खरीदारी करने के बाद 42 लाख का क्लेम किया था। मौके पर सिर्फ मूंगफली के दाने और एक कोल्हू मौजूद था। अपर आयुक्त ने बताया कि इस फर्म का टर्नओवर आठ करोड़ पाया गया है। व्यापारी से तत्काल दस लाख रुपये जमा कराए गए।