{"_id":"69ff8e3c16f7623201043144","slug":"sp-ready-to-support-any-party-to-stop-bjp-iqbal-mahmood-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135169-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को रोकने के लिए सपा किसी भी दल का समर्थन करने के लिए तैयार : इकबाल महमूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को रोकने के लिए सपा किसी भी दल का समर्थन करने के लिए तैयार : इकबाल महमूद
Sun, 10 May 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 10 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
संभल। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वोटाें की लूट हुई है। भाजपा को रोकने के लिए सपा किसी भी दल का समर्थन करने के लिए तैयार है। यह कहना है संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद का। शनिवार को उन्होनें मीडिया से अपने मियां सराय स्थित आवास पर बातचीत की।
विधायक ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के दौरान तीन लाख जवान तैनात किए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाखों लोगों को मतदान करने से रोका गया और प्रशासनिक अधिकारियों को हटाकर भाजपा समर्थकों को जिम्मेदारी दी गई। कहा कि देश में अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर हो रही है और लोगों से उनके मतदान के अधिकार छीने जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि हमारी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।संवाद