फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MLAs claim... the mosque was registered with the Waqf Board.

Sambhal News: सपा विधायकों का दावा...वक्फ बोर्ड में दर्ज थी मस्जिद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
SP MLAs claim... the mosque was registered with the Waqf Board.
संभल। गांव कसेरूआ में ध्वस्त कराई गई मस्जिद मुस्तफा कादरी पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद और गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने मंगलवार को डीएम और एसपी से मिलकर दावा किया कि मस्जिद वक्फ बोर्ड में दर्ज थी। मस्जिद कमेटी द्वारा दिखाए गए दस्तावेज अधिकारियों ने नहीं देखे। इससे पहले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और असमोली की सपा विधायक पिंकी यादव भी प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन


संभल के विधायक ने कहा कि मस्जिद पुरानी थी और वक्फ बोर्ड में दर्ज थी। मस्जिद कमेटी ने तहसीलदार कोर्ट की कार्रवाई के दौरान दस्तावेज भी दिखाए थे, लेकिन दस्तावेज पर अधिकारियाें ने ध्यान नहीं दिया। जो कार्रवाई की गई है वह उचित नहीं है। विधायक ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। अधिकारियाें से ग्रामीणों के हित में कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है। क्योंकि गांव में यह अकेली मस्जिद थी और बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करते थे। विधायक ने कहा कि उन्हें अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में आगे सुनवाई करेंगे। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

00000
सांसद बर्क का दावा- 1995 के प्रदेश गजट में मस्जिद का उल्लेख

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा है कि मस्जिद करीब 150 वर्ष पुरानी थी। उन्होंने दावा किया कि यह वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज थी। 1984 से वक्फ रिकॉर्ड में है। 1995 के उत्तर प्रदेश गजट में भी इसका उल्लेख मौजूद है। सांसद बर्क का कहना है कि वक्फ संपत्ति विवादों की सुनवाई केवल वक्फ ट्रिब्यूनल कर सकता है। तहसीलदार, एसडीएम या डीएम जैसे प्रशासनिक अधिकारियों को यह अधिकार नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed