फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MLA called his own party MP a defector

सपा विधायक ने अपने ही दल के सांसद को दल बदलू बताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
SP MLA called his own party MP a defector
संभल। समाजवादी पार्टी के संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद ने संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को दल बदलू कहकर संबोधित किया है। वह गुरुवार को अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सांसद अपने राजनैतिक कार्यकाल में कई दलों शामिल रहे हैं। कहा कि वह अपने आप को समाजवादी पार्टी का संस्थापक सदस्य कहते हैं और पार्टी छोड़कर कभी किसी पार्टी से चुनाव लड़ते हैं और कभी किस पार्टी में आ जाते हैं। उन्होंने संभल के लिए क्या किया है। वह चार बार विधायक और चार बार सांसद रहे हैं तो उन्होंने कुछ नहीं किया। रेलवे लाइन लाने की बात कही थी लेकिन कोई पूछे कि कहां है रेलवे लाइन। उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क ने एमआईएमआईएम से विधायक का चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी 1990 से वजूद में आई है। 1965 से राजनीति कर रहे हैं। जनता के लिए 1975 में जेल तक गए। समाजवादी पार्टी बनाने में हमारा कितना योगदान है यह जानकारी मुलायम सिंह दे देंगे। विधायक को उनसे पूछ लेना चाहिए। तब पता चल जाएगा कि हमारा समाजवादी पार्टी के लिए कितना योगदान रहा है। सदन में पार्टी का मुद्दा हमेशा उठाया है। हम पर उंगली उठाने से पहले वह अपने गिरेबान में झांके और तब हम पर उंगली उठाएं। पार्टी से अलग रहने की बात है तो वह आपसी मनमुटाव होते हैं। जो हर पार्टी में होते हैं। हमें उम्मीद है सरकार इस बार बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed