फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   son shoot his father in sambhal chandausi

चंदौसी में सोते समय पिता को बेटे ने मार दी गोली, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
son shoot his father in sambhal chandausi
चंदौसी। चंदौसी में रविवार को रिश्ते शर्मसार हुए हैं। अपने ही घर में सो रहे पिता को बेटे ने मौत के घाट उतार दिया। बेटे की गोली से गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक पिता को चंदौसी के सरकारी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के लोधियान मोहल्ले में शनिवार रात 12.30 बजे हुई। पुलिस ने हत्या के आरोप में नामजद बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त शस्त्र अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

लोधियान मोहल्ले में दुर्जन सिंह (60) इन दिनों अपने बेटे शेर सिंह और बेटी आरती के साथ रहता था। पल्लेदारी करके गुजारा करता था। घर में आए-दिन कलह होती थी। शेर सिंह की पत्नी होली से पहले मायके चली गई थी। जो अब तक नहीं लौटी है। इसी बीच शनिवार की रात दुर्जन सिंह अपने घर में सो रहे थे। बगल की चारपाई में बेटी आरती सो रही थी। दुर्जन सिंह को गोली मारी गई। दुर्जन सिंह की चीख से बगल में सोई बेटी की आंख खुली और वह चिल्ला पड़ी। शेर सिंह अंदर के कक्ष से निकल कर आया। इसके बाद उसने भी शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। शेर सिंह और मोहल्ले के कुछ लोग घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा में दुर्जन सिंह को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक संतोष पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुर्जन के शरीर में दाहिनी ओर गोली लगी थी। इस बीच दुर्जन सिंह की बेटी आरती ने कोतवाली की पुलिस को 112 नंबर पर फोन किया। रिश्तेदारों को भी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बेटी ने पुलिस को बताया कि ऐसा लगता है कि किसी ने बाहर की खिड़की से फायर किया जो उनके पिता को लगा लेकिन वह किसी को देख नहीं सकी। उसने फायर की आवाज सुनी तो उठी तब तक पिता भी खड़े हुए लेकिन कुछ बोल नहीं पाए और गिर गए। चंदौसी के ही वीर सावरकर नगर में दुर्जन सिंह के बड़े बेटे चरन सिंह अपनी पत्नी के साथ निवास करते हैं। रात में ही किसी ने फोन पर पिता की हत्या किए जाने की सूचना उन्हें दी। वह अपनी पत्नी उषा के साथ दौड़े-दौड़े सरकारी अस्पताल पहुंचे। पिता की मौत हो चुकी थी। इस मामले में चरन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि उनके छोटे भाई शेर सिंह ने पिता से मकान की वसीयत अपने नाम करा ली थी। उनके पिता मकान को किसी और के नाम कर सकते थे। इसलिए उसने पिता की हत्या कर दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि बेटे शेर सिंह ने पिता की हत्या की है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बेटा गिरफ्तार है। अब उससे पूछताछ की जा रही ताकि हत्या का घटनाक्रम पूरी तरह से सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed