फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   son and wife is also corona positive in sambhal

संक्रमित दरोगा की पत्नी और बेटे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पुलिस कर्मियों की अब भी नहीं हुई जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
son and wife is also corona positive in sambhal
संभल। रजपुरा थाने के कोरोना संक्रमित दरोगा की पत्नी और बेटे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को कोविड19 अस्पताल भर्ती कराया गया है, लेकिन दरोगा के संपर्क में रहे पुलिस कर्मियों की जांच अब तक नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग क आला अधिकारी तत्काल जांच कराने का आदेश होने की जानकारी दे रहे हैं जबकि जिम्मेदार चिकित्सक टाल मटोल करने में लगे हुए हैं। अब सवाल उठता है कि क्या सीएचसी पर तैनात चिकित्सक अपनी मनमानी से काम कर रहे हैं या कोई दबाव है। बुधवार को रजपुरा थाने में तैनात दरोगा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

दरोगा काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी कोरोना जांच हुई तो संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों की जांच कराई। जिसमें शनिवार को दरोगा की पत्नी और बेटे में संक्रमण पाया गया। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल करने की बात कह रही है। वहीं दूसरी ओर दरोगा के संपर्क में रहे पुलिस कर्मियों की चार दिन बाद भी जांच नहीं हुई। इससे पुलिस कर्मियों के लिए खतरा बढ़ा हुआ है। सूत्रों के अनुसार जिस दिन कोरोना संक्रमण की दरोगा में पुष्टि हुई थी उस दिन भी वह थाने पहुंचे थे और एक हल्के पर ड्यूटी लगातार कर रहे थे।
विज्ञापन

अब सवाल उठता है कि दरोगा के संपर्क में रहे पुलिस कर्मियों की जांच क्यों नहीं कराई जा रही। शुक्रवार को रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने कहा था कि दरोगा के परिवार में कोई संक्रमित मिलता है कि तो संपर्क में रहे पुलिस कर्मियों की भी जांच कराई जाएगी। अब दरोगा के परिवार से दो लोग संक्रमित मिल गए इसके बाद भी पुलिस कर्मियों की जांच नहीं हुई। इससे संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो रहा है। जबकि बड़े अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि संक्रमित के संपर्क में रहने वाले सभी लोगों की तत्काल जांच कराई जाती है। दरोगा के संक्रमित मिलने के बाद भी परिवार और थाने में तैनात पुलिस कर्मियों की जांच के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले संक्रमित मरीज के नजदीकी संपर्क वाले लोगों की जांच कराई जाती है। दरोगा के संपर्क में उनके परिवार और उनके साथी पुलिस कर्मी ही हैं। इसके अलावा भी अन्य लोग संपर्क में रहे होंगे। दरोगा के संक्रमित मिलने के बाद थाने के पुलिस कर्मी व परिवार को क्वारंटीन कर जांच कराने के लिए कहा गया था। थाने को जांच रिपोर्ट आने तक बंद रखना था और सैनिटाइजेशन किया जाना था, लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया इसकी जानकारी रजपुरा सीएचसी प्रभारी से करते हैं।
डा. अमिता सिंह, सीएमओ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed