फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Some people have been given money through lawyers, settlement papers are being taken from these people.

Sambhal News: कुछ लोगों को अधिवक्ता के माध्यम से रुपये दिलाए गए हैं, इन लोगों से समझौता नामा लिया जा रहा है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Some people have been given money through lawyers, settlement papers are being taken from these people.
संभल। मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब की फॉलिकल ग्लोबल कंपनी में निवेश करने वाले कुछ लोगों को रुपये वापस मिल गए हैं, लेकिन यह निवेश किए गए रुपये से आधे ही हैं। यह वह लोग हैं जो मुकदमा दर्ज कराने में शामिल हैं। हालांकि 47 लोगों के द्वारा 32 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसमें छह लोगों को ही रुपये दिए जाने की बात पुलिस की ओर से साझा की गई है। जबकि निवेश कर धोखाधड़ी का शिकार होने वाले लोगों की संख्या 200 से ज्यादा होने का अनुमान है। और इन लोगों के द्वारा निवेश की गई राशि भी पांच करोड़ रुपये से ज्यादा होने की बात एसपी ने स्वीकार की थी। सभी निवेशकों को रुपये वापस मिलेंगे यह चुनौतीपूर्ण है। क्योंकि जावेद हबीब ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से लोगों को रुपये दिए हैं और शपथपत्र पर समझौता नामा तैयार कराया है जो पुलिस को दिया जाना है।
विज्ञापन


मुनाफे का सपना दिखाकर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश कराने और फिर रुपये हड़प करने वाली कंपनी के मालिक जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और संभल के नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ 24 सितंबर से अक्तूबर के पहले सप्ताह तक 32 मुकदमे धोखाधड़ी के दर्ज किए गए। इन मुकदमों के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जावेद हबीब के दिल्ली स्थित घर तक दस्तक दी। इसके बाद भी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


000000000000
जमीन, हेल्थ और ब्यूटी बिजनेस में निवेश का दिखाया था सपना
हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में फॉलिकल ग्लोबल कंपनी का सेमीनार आयोजित किया गया था। इसमें जावेद हबीब, उसका बेटा व टीम से जुड़े लोग पहुंचे थे। जावेद हबीब ने सेमिनार में लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिया था। कहा था कि जो जितना निवेश करेगा उतना ही मुनाफा मिलेगा। बताया था कि वह अपनी कंपनी के माध्यम से वेलनेस इंडस्ट्री को डिजिटाइज कर रहे हैं। जमीन, हेल्थ और ब्यूटी बिजनेस में निवेश करेंगे। हेयर ड्रेसर की यह बात लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद तमाम लोगों ने कॉइन में निवेश किया। जब दो वर्ष तक मुनाफा नहीं मिला तो पुलिस से शिकायत के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
90 हजार से कम नहीं होता था निवेश, फिर डॉलर में दर्शाई जाती थी राशि

फॉलिकल ग्लोबल कंपनी के नाम का प्रचार किया और एफएलसी कॉइन में निवेश कराया। इसमें 90 हजार रुपये से कम निवेश नहीं किया जाता था। इस कंपनी ने अपने डॉलर की कीमत भी 9 रुपये रखी थी। मतलब एक हजार डॉलर की कॉइन के लिए 90 हजार रुपये का निवेश किया जाता था। निवेशकों को बताया जाता था कि डॉलर की कीमत बढ़ेगी। मतलब वह 9 रुपये से ज्यादा होगा। उसको ही मुनाफा कहा जाएगा।

00000000000
लोगो को पहले ठगा, अब 50 प्रतिशत पर चल रहा समझौता

मेहनत के रुपये झांसे में आकर निवेश किए और वह दो वर्ष तक फंस गए। अब एसपी की सख्ती के बाद मामले दर्ज किए गए तो समझौता शुरू हो गया। यह समझौता भी पीड़ितों से 50 प्रतिशत राशि वापसी पर किया जा रहा है। एक युवती की शादी होनी है। उसने साढ़े चार लाख रुपये निवेश किए थे लेकिन उसको सवा दो लाख रुपये दिए गए हैं। इससे न शादी ही हो सकती है और न मुकदमा दर्ज कराकर न्याय हो सका। युवती और उसका परिवार दुखी है। युवती ने सिलाई कर शादी के लिए रुपये इकट्ठा किए थे। इसी तरह तमाम लोग हैं जिन्होंने शादी के लिए रखे रुपये और उधार लेकर रुपये लगा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed