फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SOG raided on information of fake Mobil Oil

नकली मोबिल ऑयल की सूचना पर एसओजी ने मारा छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
SOG raided on information of fake Mobil Oil
संभल। नकली मोबिल ऑयल की सूचना पर एसओजी की टीम ने छापेमारी की और व्यापारी के पास से मोबिल ऑयल की पेटियां बरामद कर पुलिस कोतवाली ले आई। मोबिल ऑयल की पेटियां एक नाम गिरामी कंपनी के नाम की हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले की एसओजी टीम ने नकली मोबिल ऑयल की सूचना पर इसलामनगर चौराहे के निकट एक दुकान पर छापा मारा। यहां से टीम मोबिल ऑयल की कुछ पेटियां समेत दो लोगों को पकड़कर लाई। पेटियों व पकड़े गए लोगों को कोतवाली लाया गया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि मोबिल ऑयल की हकीकत जानने के लिए संबंधित कंपनी को जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से यदि कोई तहरीर मिलती है, तो मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले में जांच-पड़ताल कराई जा रही है। मोबिल ऑयल पुलिस के कब्जे में है। जांच-पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं देर शाम तक कुछ रसूखदार लोग मामले को निपटाने के लिए पूरी प्रक्रिया में दखल-अंदाजी करने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed