फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   smake recovered

पुलिस और स्मैक तस्करों के बीच मुठभेड़, सिपाही व बदमाश को लगी गोली, सवा करोड़ की स्मैक बरामद 17-23-10

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
smake recovered
दिल्ली, बुलंदशहर और गोरखपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------
पुलिस और स्मैक तस्करों के बीच मुठभेड़, सिपाही और बदमाश घायल, सवा करोड़ की स्मैक बरामद
बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में संभल मार्ग पर मंगलवार को सुबह हुई मुठभेड़, रिपोर्ट दर्ज, एसपी और एएसपी ने किया मौका मुआयना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी (संभल)। कस्बा नरौली में संभल मार्ग पर झंडा वाला बाग के पास मंगलवार की सुबह पुलिस और स्मैक तस्करों में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है।वहीं पुलिस की फायरिंग में एक स्मैक तस्कर घायल हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से करीब सवा किलोग्राम स्मैक पकड़ी है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमत सवा करोड़ रुपये के आसपास है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने मौका मुआयना किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस छानबीन कर रही है कि इस तस्करी में कौन-कौन शामिल है जिससे गिरोह पर कार्रवाई हो सके। मंगलवार की सुबह सात बजे करीब बनियाठेर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चंदौसी की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो सवार कार से निकलकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे थाने में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार के हाथ में गोली जख्मी करती हुई निकल गई। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियो को पकड़ लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल पहुंच गए। पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपनी पहचान बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद अंतर्गत दरबार और हाल निवासी दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी अरविंद कुमार, थाना कोतवाली देहात अंतर्गत गांव दरियापुर और हाल निवासी सुलेमान नगर अजय कुमार और जिला गोरखपुर झूगिया बाजार और हाल निवासी दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी विनोद कुमार के रूप में कराई। पुलिस की गोली अरविंद को लगी है। तलाशी लेने पर कार से 1.232 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी अंतर्राष्टीय बाजार में कीमत 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। घायल सिपाही और बदमाश को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने बताया कि वह लोग बदायूं-बरेली बॉर्डर से स्मैक खरीद कर दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

000
दिल्ली के कई इलाकों में स्मैक बेचते हैं तस्कर
संभल। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उन्होंने स्मैक बदायूं-बरेली के बॉर्डर से खरीदी है। जिसको दिल्ली के सुल्तानपुरी, अमनबिहार, मंगोलपुरी, किराड़ी और सुलेमान नगर में बेचना था जिससे होने वाले लाभ को वह तीनों बराबर बराबर बांट लेते। इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गश्त के दौरान बनियाठेर पुलिस और स्वाट टीम ने स्मैक तस्करों को पकड़ा है। तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पक़ड़ी गई स्मैक की कीमत करीब सवा करोड़ बताई जा रही है। तस्करों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है जिससे कार्रवाई आगे बढ़ सके।- चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed