फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six year old innocent dies due to bus collision

Sambhal News: बस की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत

Tue, 10 Oct 2023 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 10 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Six year old innocent dies due to bus collision
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में अनियंत्रित हुई बरात की बस ने सड़क किनारे आ रहे मासूम बालक समीर अली को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में समीर घायल हो गया। परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार की रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब गांव मढ़न में हुआ। पिता इरशाद अली ने बताया कि समीर परचून की दुकान से सामान लेने के लिए गया था। दुकान से सामान लेकर वह वापस घर को आ रहा था। जैसे ही सड़क किनारे पहुंचा तो अनियंत्रित बारात की बस ने उसे टक्कर मार दी। मुरादाबाद स्थित टीएमयू अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि समीर मेरे बच्चों में चौथे नंबर का था। मासूम समीर की मौत से मां कल्लो का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed