{"_id":"687e983a6cabcd8bc9060831","slug":"six-people-including-a-home-guard-were-injured-in-a-collision-between-a-bus-and-a-tempo-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121670-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बस और टेंपो की भिड़ंत में होमगार्ड समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बस और टेंपो की भिड़ंत में होमगार्ड समेत छह घायल
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं मार्ग पर गांव सेंजना मुस्लिम पर कौशांबी डिपो की बस और टेंपो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार होमगार्ड और महिला व बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल होमगार्ड सहित तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे करीब गुन्नौर नगर से हर रोज की तरह टेंपो चालक महेंद्र पुत्र धनीराम निवासी जगन्नाथपुर सवारी लेकर जुनावई की ओर जा रहा था। तभी मेरठ-बदायूं मार्ग पर गांव सेंजना मुस्लिम पर सामने से आ रही कौशांबी डिपो की बस से भिंड़त हो गई। इसमें टैंपो सवार रामकली (50) पत्नी छत्रपाल, मधु (12) पुत्री योगेंद्र निवासीगण जुलेपुरा मोहल्ला गुन्नौर, भूकंप (35) पुत्र दयाराम निवासी बहीपुर थाना धनारी, इरशाद (37) निवासी हीरापुर गुन्नौर, टेंपो चालक महेंद्र पुत्र धनीराम निवासी जगन्नाथपुर थाना गुन्नौर, होमगार्ड ओमपाल पुत्र रोशन निवासी गांव कुहेरा आदि घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल होमगार्ड ओमपाल, चालक महेंद्र, मधु की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो व रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।