फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six bighas of harvested mustard stored in a field caught fire.

Sambhal News: खेत में रखी छह बीघा सरसों में आग लगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Six bighas of harvested mustard stored in a field caught fire.
सरायतरीन(संभल)। गांव घोसीपुरा में मंगलवार की देर रात अचानक छह बीघा पीली सरसों की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें रातभर चलती रहीं लेकिन इसकी भनक किसी भी ग्रामीण को नहीं लग सकी। बुधवार सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो सरसों की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान ने फसल में हुए नुकसान को लेकर मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन

गांव घोसीपुरा के निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि छह बीघा सरसों की फसल की निकासी के लिए खेत पर रखी हुई थी। मंगलवार की देर रात फसल में अचानक आग लग गई। बुधवार की सुबह जब खेत पर पहुंचे तो सरसों की फसल में आग लगी हुई थी और मौके पर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि आसपास में लगी गेहूं की फसल आग की चपेट में नहीं आई। तमाम किसानों का बड़ा नुकसान हो जाता। किसान को फसल में आग कैसे लगी इसकी भी जानकारी नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed